गुलाबगंज नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत छात्रों को किया गया जागरूक

रूपेश कुशवाहा की रिपोर्ट,
गुलाबगंज-गुण सागर विद्या विहार हाई स्कूल,में आज नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत एक प्रेरणादायी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संयोजन जन साहस संस्था एवं मध्यप्रदेश पुलिस के संयुक्त प्रयासों से हुआ।
कार्यक्रम में छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया एवं नशा मुक्त जीवन की प्रेरणा दी गई। जन साहस संस्था के सदस्यों ने विद्यार्थियों को मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के सरल उपाय भी बताए।
इस अवसर पर गुलाबगंज थाना के उप निरीक्षक श्री राजेंद्र सिंह, जन साहस संस्था के प्रतिनिधि एवं विद्यालय परिवार के समस्त सदस्य उपस्थित रहे।
विद्यालय के संचालक ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों को जीवन में सही दिशा देते हैं।