सीधी मानस भवन में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर आयोजित

0 379

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार तथा प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री प्रयाग लाल दिनकर के मार्गदर्शन में तृतीय जिला न्यायाधीश श्री रवीन्द्र कुमार शर्मा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री मुकेश कुमार शिवहरे, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री मनीष कौशिक द्वारा आज दिनांक 09.07.2025 को मानस भवन मेें जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में श्री रवीन्द्र कुमार शर्मा द्वारा उपस्थित लोगो को मौलिक अधिकार, मौलिक कर्तव्य, मानव अधिकार, मध्यस्थता, बाल श्रम पॉक्सो एक्ट एवं अन्य सिविल दाण्डिक विधियों पर जानकारी दी गई। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीधी श्री शिवहरे द्वारा उपस्थित लोगों को नालसा, सालसा एवं राज्य शासन की विधिक सहायता योजना, पीड़ित प्रतिकर योजना, लोक अदालत योजना, मध्यस्थता योजना की जानकारी दी गई। श्री मनीष कौशिक ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आर्थिक रूप से कमजोर तथा अन्य निर्याेग्यता से ग्रसित लोगों को निःशुल्क और सक्षम विधिक सेवा उपलब्ध कराने हेतु दृढ़ संकल्पित है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित डॉन- (नशा मुक्त भारत के लिए नशा जागरूकता और कल्याण मार्गदर्शन) योजना 2025, जाग्रति- (जमीनी स्तर पर सूचना और पारदर्शिता पहल के लिए न्याय जागरूकता) योजना 2025 की जानकारी दी। उक्त शिविर में जिला न्यायाधीश श्री रविन्द्र कुमार शर्मा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री मुकेश कुमार शिवहरे, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री मनीष कौशिक जिला प्राधिकरण के कर्मचारीगण श्री रूपेन्द्र कुमार मिश्रा, श्री राजेश प्रताप सिंह एवं आमजन उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment