“सीधी जिले के जमोड़ी में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर आयोजित”

0 342

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार तथा प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री प्रयाग लाल दिनकर के मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री मुकेश कुमार शिवहरे, श्री कपिल देव काछी न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सीधी, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री मनीष कौशिक द्वारा आज दिनांक 09.07.2025 को ग्राम जमोड़ी मेें जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीधी श्री शिवहरे द्वारा उपस्थित लोगों को मौलिक कर्तव्य, मानव अधिकार, मध्यस्थता, नेशनल लोक अदातत, निःशुल्क विधिक सहायता, नालसा, सालसा एवं राज्य शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। उक्त शिविर में श्री कपिल देव काछी न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सीधी द्वारा उपस्थित लोगो को नालसा हेल्पलाईन नंबर 15100, निःशुल्क विधिक सहायता, गरीबी उन्मूलन योजना का प्रभावी क्रियान्वयन, डॉन- (नशा मुक्त भारत के लिए नशा जागरूकता और कल्याण मार्गदर्शन) योजना 2025, वरिष्ठ नागरिकों को विधिक सेवा योजना तथा शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई साथ ही मध्यस्थता योजना के बारे में विस्तार से बताया। श्री मनीष कौशिक ने उपस्थित लोगों को पी.सी.पी.एन.डी.टी. एक्ट, पीड़ित प्रतिकर योजना, लोक अदालत योजना, बाल विवाह निषेध अधिनियम के संबंध में जानकारी दी गई। उक्त शिविर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री मुकेश कुमार शिवहरे, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्री कपिल देव काछी, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री मनीष कौशिक जिला प्राधिकरण के कर्मचारीगण श्री रूपेन्द्र कुमार मिश्रा, श्री राजेश प्रताप सिंह एवं आमजन उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment