जनपद ललितपुर उत्तर प्रदेश – “एक पेड़ माँ के नाम । 2.0”

“संवाददाता -प्रवीण जैन की रिपोर्ट”
वृक्षारोपण महाअभियान- 2025 एवं प्रदेश में 37 करोड़ पौध का रोपण एक ही दिन में करने के अन्तर्गत,
जनपद ललितपुर के मड़ावरा रेंज के अन्तर्गत भीकमपुर वन ब्लाक में मनोहर लाल पंथ, राज्यमंत्री श्रम एवं सेवायोजन उ०प्र० द्वारा बरगद का पौधा रोपड़ कर वृक्षारोपण के अभियान का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य श्रम एवं रोज़गार मंत्री मनोहर लाल पंथ ने सभी को पौधारोपण के लिए प्रेरित करते हुए प्रकृति के प्रहरी के रूप में सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का भावपूर्ण आह्वान किया,
उन्होंने कहा कि यह कार्य केवल सरकार या कोई संस्था का नहीं है, अब समय है कि हम सभी मिलकर जनपद को सबसे स्वच्छ, सुंदर और हरा भरा बनाएं,
मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान ने कहा जिस प्रकार हमारी माताएं हमें संस्कार और सुरक्षा देती हैं, उसी प्रकार धरती माँ भी हमारा पालन करती है,
एक पेड़ अपनी माँ के नाम लगाकर प्रकृति को समर्पित करना सबसे बड़ा पुण्य है l प्रभागीय निदेशक गौतम सिंह ने कहा कि यह अभियान विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किया गया था,
इस पहल की शुरुआत मिट्टी के कटाव और बंजर भूमि को फिर से उपजाऊ बनाने के लिए की गई थी और अब यह हरित क्रांति का प्रतीक बन गया है,
इस अवसर पर गौतम सिंह प्रभागीय निदेशक ललितपुर द्वारा जामुन, शेषनाथ चौहान मुख्य विकास अधिकारी ललितपुर द्वारा आंवला, मुख्य चिकित्साधिकारी ललितपुर इम्तियाज़ अहमद द्वारा कटहल, जिला विकास अधिकारी अतिरंजन सिंह द्वारा पाकड़, शैलेन्द्र चौधरी उप जिलाधिकारी मड़ावरा द्वारा अमरूद, रमेश यादव खण्ड विकास अधिकारी मड़ावरा द्वारा आम, चन्ददीप रावत ब्लाक प्रमुख मड़ावरा, ग्राम प्रधान गिदवाहा एवं अन्य ग्रामीणों द्वारा भी पौध रोपण किया गया है,
पी.एन. इण्टर कॉलेज की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं संतोष परिहार की टीम द्वारा जन जागरूकता के लिए प्रस्तुतियां दी गईं l
इसके बाद राज्यमंत्री द्वारा मडावरा रेंज के अन्तर्गत लडारी वन ब्लाक में स्थित रामजानकी मन्दिर पर आम का पौध रोपण किया गया l उपस्थित अतिथियों में चन्ददीप रावत, ब्लाक प्रमुख मड़ावरा द्वारा अमरूद, अतिरंजन जिला विकास अधिकारी द्वारा पाकड़ पौध रोपड़ किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय वनाधिकारी मड़ावरा अशोक यादव, परियोजना अधिकारी जिला गंगा समिति केतन दुबे, वन दरोगा महेंद्र रजक, श्रीपत रजक आदि मौजूद रहे,
रामरतन कुशवाहा, सदर विधायक ललितपुर द्वारा माताटीला में पौध रोपड़ कर वृक्षारोपण के अभियान का शुभारंभ किया। सदर विधायक ललितपुर द्वारा माताटीला रेंज के अन्तर्गत वनगुवां वन ब्लाक में भी पौध रोपण किया गया इस अवसर पर सदर विधायक ने कहा कि हर वर्ग की सहभागिता से ही हम बड़ा बदलाव ला सकेंगे,
हम अकेले इस काम को नहीं कर सकते हमें आप सब के सहयोग की जरूरत है यदि हमें अपने बच्चों का भविष्य सुरक्षित करना है, तो बहुत जरूरी है कि हम एक पेड़ लगाए और आगे आने वाली पीढियां के लिए एक नया पाठ सिखाएं अवसर पर क्षेत्रीय वनाधिकारी माताटीला रमेश कुमार पनोरिया, क्षेत्रीय वनाधिकारी तालबेहट प्रभु दयाल यादव,