“कमर्जी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: प्रतिबंधित 90 शीशी ऑनरेक्स कफ सिरप के साथ आरोपी गिरफ्तार”

0 485

“कमर्जी,सीधी”

कमर्जी पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी उनि. विवेक द्विवेदी के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी से करीब ₹18,000 मूल्य की ऑनरेक्स कफ सिरप की 90 शीशियां बरामद की हैं।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम चिलरीकला निवासी रंजीत गौतम एक पीली बोरी में प्रतिबंधित कफ सिरप लेकर चुरहट से अपने गांव आ रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर त्वरित कार्रवाई के लिए टीम गठित की।

पुलिस टीम ने संभावित स्थान पर घेराबंदी कर निगरानी शुरू की। कुछ देर बाद एक युवक बोरी लेकर आता दिखा जो पुलिस को देखकर भागने लगा, लेकिन तत्परता से पीछा कर उसे दबोच लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रंजीत गौतम पिता भरत प्रसाद गौतम उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम चिलरी कला बताया।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 90 शीशी प्रतिबंधित ऑनरेक्स कफ सिरप बरामद हुई, जिसे वह अवैध रूप से ले जा रहा था। आरोपी के पास मादक पदार्थ रखने अथवा बेचने संबंधी कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले, जिसके चलते उसके विरुद्ध धारा 8/21, 22 NDPS एक्ट एवं धारा 5/13 म.प्र. ड्रग्स कंट्रोल अधिनियम 1949 के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की जांच प्रारंभ कर दी है।

इस कार्रवाई में थाना कमर्जी की पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा:

उनि. विवेक द्विवेदी (थाना प्रभारी)

सउनि. मनोज वर्मा

प्रधान आरक्षक अभय वर्मा

आरक्षक नीरज सिंह, शिवम पाण्डेय, शुभम सिंह,

मुकेश रावत, सुनील डावर एवं अभिषेक त्रिपाठी

पुलिस अधीक्षक ने टीम के इस कार्य की सराहना करते हुए नशे के खिलाफ अभियान को और मजबूत करने के निर्देश दिए हैं।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment