“नर्मदांचल गौ सेवा समिति केन्द्र ढोंढ़ा में युवाओ ने जैविक खेती के बारे मे लिया एक दिवसीय प्रशिक्षण”

0 378

“जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट”

जैविक खेती देखने व जैविक खाद बनाने का मन करे तो मिलें जैविक कृषि विशेषज्ञ बिहारी लाल साहू से,

जैविक खेती पर प्रशिक्षण के बाद अनुभव प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया,

शहपुरा:- नर्मदांचल गौ सेवा समिति केन्द्र ढोंढ़ा के द्वारा गांव गांव पहुंचकर किसानों को 3 वर्षो से प्रशिक्षण देने का कार्य कर रहे है ।

जैविक खेती के प्रायोगिक प्रशिक्षण व नवाचार के लिए जाने जाते है बिहारी लाल साहू जैविक खेती देखने का मन करे तो चले जिला डिण्डोरी और मिले जिला डिण्डोरी के जाने-माने बहुचर्चित ऑर्गेनिक फार्मिंग एक्सपर्ट बिहारी लाल साहू से जो कि विगत 10 वर्षो से जैविक खेती कर रहे है।

स्वंय जैविक खेती करने के साथ-साथ ग्रामीण किसान बंधुओ को जैविक खेती करने के लिए लगातार प्रशिक्षित कर रहे है बात यही नहीं रुकती किसान बंधुओ के साथ महाविद्यालय, विद्यालय, सरकारी संस्थान, एनजीओ ऐसे अनेको मंच के माध्यम से जिला डिण्डोरी सहित विभिन्न जिला में जैविक खेती का प्रशिक्षण निशुल्क देने का अमूल्य कार्य कर रहे है। 

इसके साथ-साथ अपने फार्म हाउस में जैविक खेती का लाइव-डेमो भी दिखाते है। साथ ही जो जानकारी प्राप्त करना चाहते है ऐसे प्रशिक्षार्थियों को विशेष रूप से अधिक दिनों तक विस्तार से जानकारी दिया जाता है।

बिहारी लाल जी जिला डिण्डोरी के लिए शान व गौरव है उनके इस पूनीत कार्य के कारण राज्य स्तरीय जैविक, राष्ट्रीय स्तर में जैविक खेती में पुरस्कार मिल चुका है यही नही जवाहर लाल कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर सहित अनेक संस्थानों ने बिहारी लाल साहू को पुरस्कार दे चुकी है ।

हाल ही में जैविक कृषि विशेषज्ञ बिहारी लाल ने ढेड़ वर्षों से लगातार जैविक कृषि पर प्रशिक्षार्थी राम कृष्ण साहू और कार्तिक साहू ने नर्मदांचल गौ सेवा केन्द्र ढोंढ़ा में संचालित जैविक फार्म हाउस का विजिट कर केंचुआ खाद, जीवामृत, बीजोपचार,नील हरित शैवाल,एजोला,अग्नि अस्त्र, वर्मी वाश व केंचुआ का खेती में क्या अहम योगदान है,तथा मृदा परीक्षण का भी विस्तार से जानकारी प्राप्त किया साथ ही उन्हें अनुभव प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रशिक्षार्थी ने देखा समझा और जैविक खेती के कार्य को सराहा, जैविक खेती करने का निर्णय लिया ।

इस कार्यक्रम जैविक कृषि विशेषज्ञ बिहारी लाल साहू प्रशिक्षार्थी राम कृष्ण साहू,कार्तिक साहू, शिवम साहू आदि उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment