Breaking News

प्रताड़ना से हुई आत्महत्या! संजय टाइगर रिजर्व के अधिकारी पर गंभीर आरोप, भारतीय मजदूर संघ ने दी चेतावनी,

0 715

सीधी, मध्यप्रदेश।

संजय टाइगर रिजर्व में पदस्थ स्थाई कर्मचारी रामसजीवन कुशवाहा की आत्महत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। भारतीय मजदूर संघ के जिला उपाध्यक्ष विकास नारायण तिवारी ने इस घटना को अत्यंत निंदनीय और अमानवीय करार देते हुए संजय टाइगर रिजर्व के उप संचालक राजेश कन्ना टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

प्रेस को जारी बयान में तिवारी ने कहा कि उप संचालक द्वारा की गई प्रताड़ना से आहत होकर दिनांक 01 जुलाई 2025 को रामसजीवन कुशवाहा ने आत्महत्या जैसा कठोर कदम उठाया। तिवारी ने यह भी बताया कि घटना के बाद न तो किसी अधिकारी ने शोक संवेदना व्यक्त की और न ही पीड़ित परिवार से मिलने की ज़रूरत समझी।

उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अगर दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं की गई, तो भारतीय मजदूर संघ सड़क से सदन तक संघर्ष करेगा।

उन्होंने यह भी दोहराया कि मजदूरों और कर्मचारियों के अधिकारों के लिए संघ हमेशा आवाज उठाता रहा है और आगे भी न्याय मिलने तक संघर्ष करता रहेगा।

विकास तिवारी ने प्रशासन और वन विभाग से मांग की है कि दिवंगत कर्मी के परिवार को न्याय दिलाया जाए, दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्यवाही हो तथा पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और सरकारी लाभ शीघ्र उपलब्ध कराए जाएं।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment