10 जुलाई को गुरू पूर्णिमा के अवसर पर विद्यालयों में दो दिवसीय गुरू पूर्णिमा उत्सव कार्यक्रम आयोजित होगे
लोक शिक्षण संचालनालय के आदेशानुसार जिले के समस्त विद्यालयों में गुरू पूर्णिमा के अवसर पर दो दिवसीय गुरू पूर्णिमा उत्सव का आयोजन किया जायेगा। दिनांक 09 एवं 10 जुलाई को दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।
9 जुलाई को आयोजित होने वाले कार्यक्रम – प्रार्थना सभा के पश्चात् प्रार्थना स्थल पर शिक्षकों द्वारा गुरु पूर्णिमा के महत्व एवं पांरपरिक गुरु-शिष्य संस्कृति पर प्रकाश, प्राचीन काल में प्रचलित गुरुकुल व्यवस्था एवं उसका भारतीय संस्कृति में प्रभाव विषय पर निबंध लेखन कार्यक्रम आयोजित होगे।
10 जुलाई को आयोजित होने वाले कार्यक्रम – जिले की शिक्षण संस्थाओं मे वीणा-वादिनी मॉ सरस्वती के समक्ष दीप-प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण तथा गुरु वंदना, शिक्षकां एवं विद्यार्थियों द्वारा गुरु संस्मरण पर संभाषण, गुरुजनों एवं शिक्षकों का सम्मान किया जावेगा।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री पवन कुमार सिंह ने समस्त प्राचार्याे को शिक्षण संस्थाओं मे आयोजित किये जाने वाले गुरु पूर्णिमा उत्सव अवसर पर उपरोक्तानुसार कार्यक्रम संपन्न किये जाने हेतु पत्र जारी किया है।