“मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 4 जुलाई को सिंगरौली में देंगे 503 करोड़ की विकास सौगात”

“सरई में आयोजित “सशक्त महिला एवं जनजातीय गौरव सम्मेलन” में होंगे शामिल”
सिंगरौली: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 4 जुलाई को अपने एक दिवसीय दौरे पर सिंगरौली पहुंचेंगे। वे सरई स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में आयोजित “शक्त महिला एवं जनजातीय गौरव सम्मेलन” में भाग लेंगे और जिले को 503 करोड़ 9 लाख 19 हजार रुपये के 54 निर्माण कार्यों की सौगात देंगे।
मुख्यमंत्री 104 करोड़ 67 लाख 26 हजार रुपये की लागत से तैयार 20 निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं 398 करोड़ 41 लाख 93 हजार रुपये की लागत के 34 कार्यों का शिलान्यास करेंगे।
मुख्यमंत्री का यात्रा कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा:
प्रातः 11:50 बजे भोपाल से वायुयान द्वारा रीवा के लिए प्रस्थान,
दोपहर 12:45 बजे रीवा एयरपोर्ट आगमन,
दोपहर 12:50 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा सरई के लिए प्रस्थान,
दोपहर 1:30 बजे सरई आगमन,
दोपहर 3:00 बजे सरई से कोतमा के लिए प्रस्थान,
शाम 5:00 बजे कोतमा से रीवा एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान,
शाम 5:45 बजे रीवा एयरपोर्ट से भोपाल रवाना,
मुख्य कार्य जिनका लोकार्पण किया जाएगा:
संदीपनि हायर सेकंडरी स्कूल चकरिया और हिरवाह भवन,
विद्युत सब स्टेशन हरफरी
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन,
8 सड़कों का डामरीकरण,
कॉलेज भवन बरगवां,
लोक सेवा केंद्र (माड़ा और सरई)
आयुष विंग निर्माण,
मुख्य कार्य जिनका शिलान्यास होगा:
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत 11 सड़कों का निर्माण,
मेडिकल कॉलेज में 400 बिस्तरों वाला अस्पताल भवन,
एकल नल-जल योजनाएं,
नगर निगम सिंगरौली क्षेत्र में सड़क और नाली निर्माण,
कलेक्टर श्री चंद्रशेखर शुक्ला ने बताया कि लोकार्पण एवं शिलान्यास किए जाने वाले कार्यों में चितरंगी विधानसभा के 13, सिंगरौली के 25, देवसर के 15 एवं धौहनी विधानसभा क्षेत्र का एक कार्य शामिल है।
यह दौरा जिले के समग्र विकास और महिला सशक्तिकरण के लिए मील का पत्थर साबित होगा।