शासकीय कन्या महाविद्यालय सीधी में तीन दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम का समापन

0 334

“सीधी से विनय त्रिपाठी की रिपोर्ट”

शासकीय कन्या महाविद्यालय सीधी में मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार नव प्रवेशित छात्राओं हेतु दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। 03 दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम के प्रथम दिवस 01.07.2025 को संस्था में प्रवेशित छात्राओं का स्वागत भारतीय परम्परा अनुसार तिलक लगा कर एवं पुष्प वर्षा के माध्यम से किया गया। नवीन विद्यार्थियों को संस्था की उपलब्धियों, परम्पराओं एवं सुविधाओं से परिचित करवाने के उद्देश्य से स्नातक व स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष के विद्यार्थियो के साथ समस्त संकायो के प्राध्यापक भी इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुये। संस्था के प्राचार्य डॉ. देवेन्द्र कुमार सोनी एन.एस.एस. इकाई, संस्थागत उपलब्धियों से सभी को अवगत कराया। साथ ही उन्होने एकाग्रचित होकर संस्था में अध्ययन करते हुये अपने लक्ष्य की प्राप्ति हेतु विद्यार्थियों का अहवान किया एवं इस प्रक्रिया में संस्था के हर संभव सहयोग का अश्वासन भी दिया। एन.एस.एस. प्रभारी डॉ. प्रतिमा कोल ने महाविद्यालय परिसर में सुरक्षा एवं अनुशासन की जानकारी छात्राओं को दी एवं विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. नागेन्द्र सिंह द्वारा सीखो कमाओ योजना की जानकारी दी। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. प्रतिमा कोल तथा संचालन प्राची सिंह द्वारा किया गया।

 दीक्षारंभ कार्यक्रम के दूसरे दिन के कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति के संबंध में विस्तृत जानकारी छात्राओं को प्रदान की गई एवं नव प्रवेशित छात्राओं को महाविद्यालय के समस्त विभागाध्यक्षों द्वारा अपने विषय व विभागो का परिचय कराया, साथ ही छात्राओं को पुस्तकालय एवं कम्प्यूटर लैब का भ्रमण कराया गया। 

दीक्षारंभ कार्यक्रम के तीसरे व समापन दिवस कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य के अध्यक्षता में प्रारंभ हुआ। एन.एस.एस. प्रभारी डॉ. प्रतिमा कोल द्वारा छात्राओं को जागरुकता कार्यक्रम के अंतर्गत संविधान में मौलिक अधिकारों-कर्तव्यों, कार्य स्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम, निषेध और निवारण अधिनियम 2013 की जानकारी साथ ही छात्र हित में शासन द्वारा जारी समस्त हितकारी योजनाओं की जानकारी छात्राओं को दी गई। डॉ. पुष्पेन्द्र तिवारी ने कम्प्यूटर शिक्षा और डिजिटल जागरुकता के संबंध में छात्राओं को जानकारी दी।

कार्यक्रम में डॉ. नागेन्द्र सिंह, डॉ. अनिलेश वर्मा, डॉ. पुष्पेन्द्र तिवारी, डॉ. सूरज सिंह, श्री ज्ञान प्रकश पटेल, डॉ. विजय अहिरवार, डॉ. मोहित मेहरा, डॉ. नंदकिशोर कलोसिया, मांसी भुर्तिया, डॉ. प्रीती सतनामी, श्री रोहित साहू, डॉ. ज्ञानेन्द्र द्विवेदी एवं नव प्रवेशित छात्राओं के साथ महाविद्यालय की छात्रायें उपस्थित रही।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment