न्याय के साथ समाज का विकास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया, जेपी चंद्रवंशी

जहानाबाद i जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता जयप्रकाश नारायण चंद्रवंशी ने व्यान जारी कर कहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने न्याय के साथ समाज का चौमुखी विकास किया है, और आज समाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि को चार सौ की जगह एगारह सौ रुपए करना समाजिक सोच को दर्शाता है, उन्होने कहा कि आज बिहार का इन्फ्रास्ट्रक्चर काफी बढ़ गया है जहां पटना का मैरीन ड्राइव, सिपारा से माहुली एलिवेटेड पथांश, वहीं अशोक राजपथ पर डबल डेकर रोड का निर्माण, और अब कची दरगाह से राघोपुर एलिवेटेड पथांश सह गंगा नदी पर पुल के निर्माण हो जाने से आम जनता को राजधानी पटना पहुंचना अब आसान हो गया है, जहां वे कम समय में पटना पहुंच रहे हैं, वहीं दूसरी ओर शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, के सार्वजनिक विकास हेतु हमारे नेता का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा है, इस दौरान महिलाओं को उत्थान व उनके सशक्तिकरण के लिए जिविका, सेविका, सहायिका, आशा, ममता, तालिम मरकज, सहित पंचायती राज व्यवस्था में महिलाओं को आरक्षण, सरकारी नौकरियों में आरक्षण देकर उन्हें शसक्त किया है, वहीं महिलाओं को शिक्षित कर समाजिक विकास के मुख्य धारा में जोड़ने का काम किया है और आज समाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि बढ़ानें पर मुख्यमंत्री नीतीश को समाजिक न्याय के प्रणेता बताते हुए अपनी कृतज्ञता व्यक्त की है
नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार