गढ़वा में लूट की बड़ी वारदात का खुलासा – तीन आरोपी गिरफ्तार, हथियार और लूट का सामान बरामद,

0 199

बीना / सोनभद्र:

गढ़वा थाना क्षेत्र के बेलचंपा कोयल नदी पुलिया के पास 12 जून की रात्रि लगभग 3 बजे दो राहगीरों से हथियार के बल पर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया गया। दोनों राहगीर रेहला स्टेशन से पैदल आ रहे थे, तभी दो मोटरसाइकिलों पर सवार पांच अज्ञात अपराधियों ने उन्हें रोका और हथियार दिखाकर उनके पास से ₹6,500 नकद, दो मोबाइल फोन, दो बैग और अन्य जरूरी दस्तावेज लूट लिए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक, गढ़वा के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष छापामार टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर एक देशी कट्टा, एक लूटा गया मोबाइल, दो मोटरसाइकिलें और दो बैग बरामद किए हैं। मामले में गढ़वा थाना कांड संख्या 265/25 के तहत एफआईआर दर्ज कर अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

पुलिस प्रशासन ने इस त्वरित कार्रवाई को बड़ी सफलता बताया है और लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, जिससे अपराधियों पर सख्त शिकंजा कसा जा सके।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment