“एक पेड़ मां के नाम 2.0“ अभियान के अंतर्गत 5 जून से 30 सितम्बर 2025 तक चलाया जा रहा है वृहद पौधारोपण कार्यक्रम,

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट,
डिंडौरी : 13 जून, 2025
पर्यावरण संरक्षण को समर्पित जनभागीदारी अभियान “एक पेड़ मां के नाम 2.0” का आयोजन इस वर्ष भी मध्यप्रदेश में 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस से 30 सितम्बर 2025 तक किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत नागरिकों से अपनी मां और धरती मां की स्मृति में एक पौधा लगाने की अपील की गई है।
जन एवं समुदाय के सहयोग से एक राष्ट्रव्यापी अभियान है। जिसका शुभारंभ गत वर्ष प्रधानमंत्री जी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस 05 जून 2024 को एक पौधा रोपित कर किया गया था। इस अभियान को 05 जून 2025 से 30 सितंबर 2025 तक पूर्ण उत्साह एवं व्यापक रूप से प्रदेश में चलाया जा रहा है। जिसको सफल बनाने हेतु कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय समिति गठित की गई है।
जिले में इस अभियान के प्रभावी संचालन के लिए जिला पंचायत कार्यालय के मुख्य कार्यपालन अधिकारी की अध्यक्षता में 22 सदस्यीय “जिला वृक्षारोपण समिति” का गठन किया गया है। इसमें वन, शिक्षा, ग्रामीण विकास, जल संसाधन, महिला एवं बाल विकास, मनरेगा, कृषि, पंचायत, शहरी निकाय सहित सभी प्रमुख विभागों के अधिकारी सदस्य बनाए गए हैं।
प्रमुख गतिविधियां और लक्षित स्थल,
अभियान के अंतर्गत निम्नलिखित स्थलों पर पौधरोपण किया जाएगाः स्कूल/कॉलेज परिसरों में छात्रों की भागीदारी से, धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर, स्मार्ट सिटी/शहरी पार्कों/ग्रीन बेल्ट में, राष्ट्रीय/राज्य राजमार्गों और प्रमुख सड़कों के किनारे, अमृत सरोवरों, नहरों, नदी किनारों और जल स्रोतों के आसपास, ग्रामीण क्षेत्रों में उपलब्ध बंजर/सार्वजनिक भूमि पर किया जाएगा।
अभियान का उद्देश्य सिर्फ वृक्षारोपण नहीं, बल्कि धरती मां के प्रति सम्मान, पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन और स्थानीय पारिस्थितिकी को पुनर्जीवित करना है।