मझौली में लोकसेवा केंद्र संचालक और वकील में विवाद, मारपीट-गालीगलौज का केस दर्ज,

0 645

सीधी से विनय त्रिपाठी की रिपोर्ट, 

सीधी जिले के मझौली तहसील में लोकसेवा केंद्र संचालक विपिन कुमार गुप्ता और एक वकील के बीच मारपीट और गालीगलौज का मामला सामने आया है। यह घटना गुरुवार शाम करीब 4 बजे तहसील परिसर स्थित लोकसेवा केंद्र में हुई।

जानकारी के अनुसार, अधिवक्ता देवेंद्र सिंह अपने क्लाइंट की फाइल लेकर केंद्र पहुंचे थे। काम में देरी होने पर जब उन्होंने फाइल वापस मांगी, तो संचालक विपिन गुप्ता ने कथित रूप से उनके साथ गालीगलौज करते हुए धक्का-मुक्की की। इस दौरान क्लाइंट और अन्य लोग भी मौके पर मौजूद थे, जिनके सामने वकील को अपमानित होना पड़ा।

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में वकील मझौली थाने पहुंचे और कार्यवाही की मांग की। थाना प्रभारी अतर सिंह ने तत्काल कार्रवाई करते हुए विपिन गुप्ता को थाने बुलाकर पूछताछ की।

वकीलों की शिकायत पर पुलिस ने गालीगलौज और मारपीट का प्रकरण दर्ज कर लिया है। पीड़ित वकील देवेंद्र सिंह ने कहा कि वह विवाद नहीं चाहते थे, लेकिन विपिन गुप्ता ने मर्यादा की सीमाएं पार कर दीं।

मामले को लेकर तहसील के वकील एकजुट नजर आए और न्याय की मांग करते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment