सेमरिया: खूंटा गाड़ने के विवाद में आदतन अपराधी ने परिवार पर किया हमला, तीन लोग घायल

0 403

सीधी से विनय त्रिपाठी की रिपोर्ट, 

सीधी जिले के सेमरिया अंतर्गत ग्राम रामगढ़ में रविवार दोपहर एक आदतन अपराधी ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार, आरोपी शिवम बहेलिया ने अपने दो साथियों — हीरामणि बहेलिया और शुभम बहेलिया — के साथ मिलकर संतराम बहेलिया के घर में घुसकर हमला किया।

हमले की वजह खूंटा गाड़ने को लेकर हुआ विवाद बताया गया है। इस हमले में तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों में नीतू बहेलिया को सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि बुजुर्ग सिववती और सुखलाल के हाथ-पैरों में चोटें आई हैं।

घायल संतराम बहेलिया ने बताया कि शिवम बहेलिया अब तक 23 से अधिक बार गांव के कई लोगों से मारपीट कर चुका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शिवम की चाची जिला पंचायत सदस्य हैं, और वह अपने राजनीतिक संबंधों का दुरुपयोग कर लगातार इस तरह की घटनाओं को अंजाम देता है।

वहीं सेमरिया थाना प्रभारी पुष्पेन्द्र सिंह ने मीडिया को बताया कि दोनों पक्षों द्वारा शिकायती आवेदन दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और उचित कार्रवाई की जाएगी। बताया गया कि शिवम बहेलिया के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

> नोट: पुलिस प्रशासन से मांग की जा रही है कि ऐसे आदतन अपराधी पर सख्त कार्रवाई हो ताकि गांव में कानून व्यवस्था बनी रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment