Breaking News

ग्राम डैनिहा के बेदखल परिवारों के प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए

0 498

 

सीधी 08 जून 2025

मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीधी श्रीमती मिनी अग्रवाल ने बताया कि ग्राम डैनिहा के बेदखल सभी कोल परिवारों को पट्टा वितरण के उपरांत कलेक्टर श्री स्वरोचिष सोमवंशी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए हैं। साथ ही सीधी खुर्द में प्रधानमंत्री आवास योजना 2 के तहत आवंटित जमीन पर आवश्यक साफ सफाई, समतलीकरण की कार्यवाही प्रचलन में है।

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री सोमवंशी के निर्देशन में जिले के ग्राम डैनिहा के बेदखल हुए लोगों को राहत एवं समुचित पुनर्वास हेतु जिला प्रशासन द्वारा पूर्ण संवेदनशीलता पूर्वक कार्यवाही तत्परता से की गई। बेघर लोगों को तत्काल दिनांक 28.05.2025 को ही नगरपालिका सीधी के आश्रय स्थल में निःशुल्क रहने एवं खाने की समुचित व्यवस्था की गई है।

बेघर लोग आश्रय स्थल में ही निवासरत हैं। सिविल न्यायालय के बेदखली आदेश दिनांक 26.04.2025 एवं दिनांक 15.05.2025 के परिपालन में बेघर हुए मूलतः 6 परिवारों, जो कि वर्तमान मेें व्यस्क विवाहित पुत्रों को अलग परिवार मानते हुए कुल 13 परिवारों हेतु ‘‘म.प्र. नगरीय क्षेत्रों के भूमिहीन व्यक्ति (पट्टाधृति अधिकारों का प्रदाय किया जाना ) अधिनियम 1984‘‘ के अंतर्गत पट्टे सीधी खुर्द वार्ड नं. 24 नगरपालिका क्षेत्र सीधी के शासकीय भूमि खसरा नं. 148, 149, 150 जारी किए गए हैं।

इसके अतिरिक्त बेघर हुए आदिवासी परिवारों के अतिरिक्त अन्य पात्र 5 परिवार जो कि ग्राम डैनिहा में ही अन्य भूमिस्वामी के निजी भूमि में कच्चे मकान में निवासरत हैं, को भी पात्रतानुसार पट्टे जारी किए गए हैं।

इसके साथ ही बेघर हुए 13 परिवारों की आर्थिक सहायता हेतु जिला प्रशासन द्वारा 10 हजार रूपये प्रति परिवार कुल एक लाख तीस हजार रूपये तथा अन्य पॉच परिवार को भी 50 हजार, इस प्रकार कुल 1,80,000 रुपये जनभागीदारी जिला प्रशासन के माध्यम से आर्थिक सहायता प्रदाय की गई।

प्रत्येक परिवार की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु जनभागीदारी से गेहूं एवं चावल भी प्रदाय किया गया है

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment