विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘‘वूमेन फॉर ट्री‘‘ अभियान के तहत नगर पालिका ने किया पौधरोपण

0 310

सीधी 05 जून 2025           

शासन के निर्देशानुसार एवं मुख्य नगर पालिका सीधी के मार्गदर्शन में अमृत 2.0 एवं एनयूएलएम कन्वर्जेंस के तहत ‘‘एक पेड़ मां के नाम ‘‘वूमेन फॉर ट्री‘‘ अभियान अंतर्गत दिनांक 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्थानीय मेघदूत पार्क में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत 5 जून 2025 से 31 अगस्त 2025 तक पौधरोपण का कार्य किया जाना है। जिसके तहत नगर पालिका परिषद सीधी द्वारा आम, जामुन, मुनगा, आंवला, नीम, हरसिंगार, अमरूद, कचनार, पुत्रजीवा, इत्यादि फलदार एवं छायादार पौधों को रोपित किया गया। अभियान के तहत आगामी 1 वर्ष तक संबंधित पौधों की देखरेख स्व सहायता समूहों के सदस्यों के द्वारा किया जाएगा। इस अभियान के तहत दिनांक 31 अगस्त तक सतत पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। 

  आयोजित कार्यक्रम में कार्यक्रम में प्रभारी सीएमओ सीधी/अमृत नोडल नगर पालिका सीधी बी. के.तिवारी, गैर सरकारी संगठन चंद्रलोक जनजागरण समिति चितरंगी, हार्टिकल्चर विशेषज्ञ सीधी प्रकाशचंद्र शुक्ला, स्वच्छता अधिकारी गौरव सिंह, सीएमएम संदीप मिश्रा, मनोज चौबे, शीलाध्वज सिंह चौहान, निर्भय सिंह, प्रमोद विश्वकर्मा सहित एनयूएलएम योजना के तहत कार्यरत अमृत मित्र तथा स्व सहायता समूहों के सदस्य उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment