प्रधानमंत्री कालेज ऑफ एक्सीलेंस सीधी में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस,

0 698

सीधी 05 जून 2025       

 स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना उच्च शिक्षा मध्य प्रदेश भोपाल के वार्षिक कैलेंडर अनुसार दिनांक 5 जून 2025 को महाविद्यालय में “विश्व पर्यावरण दिवसष्का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पी. के. सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि पर्यावरण में नकारात्मक एवं सकारात्मक प्रभाव स्थानीय तथा वैश्विक स्तर पर होते हैं स वैश्विक स्तर पर होने वाले प्रभावों में से समुद्री प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग, कार्बन उत्सर्जन, परमाणु विस्फोट आदि पर नियंत्रण रखने हेतु संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन विश्व पर्यावरण पर आधारित होता है। वैश्विक स्तर के इस आयोजन से स्थानीय स्तर के पर्यावरणीय दुष्प्रभाओं के समाधान भी निकाले जाते हैं स अर्थशास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ. आर.बी.एस. चौहान ने अपने वक्तव्य में छात्र-छात्राओं को बताया कि वैश्विक स्तर की समस्याओं का समाधान हमारे स्तर का भले ना हो लेकिन पर्यावरण के स्थानीय स्तर के नकारात्मक प्रभावों को दूर करने का प्रयास हमारी जिम्मेदारी है। समाजशास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ. दिलीप सोनी ने अपने उद्बोधन में बताया कि हमारी जो सनातन संस्कृति है वह पर्यावरण के अनुरूप है और इस विषय पर मेरा शोध कार्य भी चल रहा है। पीपल तथा बरगद के पेड़ को जल देना इनका संरक्षण करना,सूरज को जल चढ़ाना आदि सब पर्यावरण आधारित कार्य हैं। हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष विनोद कुमार साकेत ने बताया कि पर्यावरण और जीव विशेषकर मानव का अंतर्संबंध अनंततम है। जैसे ही कोई व्यक्ति अपने सामान्य वातावरण से उच्चतम या निम्नतम पर्यावरण में प्रवेश करता है वैसे ही उसके शरीर के ज्ञानेंद्रिय उसे सूचित कर देती हैं। गांव से शहर आने वाला व्यक्ति नालियों के भयंकर दुर्गंध अथवा यातायात के शोर और कार्बन उत्सर्जन को सहन नहीं कर पाता। इसी प्रकार जीवों के समस्त अंग भी अपनी प्रतिक्रिया से सूचित कर देते हैं कि यह वातावरण उसके लिए लाभकारी है या हानिकारक। 

उक्त कार्यक्रम में डॉ. नागेंद्र सिंह, डॉ. राजकुमार सिंह सोरटिया, डॉ. पुष्पेंद्र शाह, डॉ. अरशद अयूब मंसूरी, श्री अरविंद सोनी तथा काफ़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment