जहानाबाद से निरंजन केशव प्रिंस की जीत तय: भाजपा नेता अवधेश शर्मा का बड़ा बयान

0 410

 

(जहानाबाद)। भाजपा के वरिष्ठ नेता अवधेश शर्मा ने एक बयान जारी कर कहा है कि यदि एनडीए गठबंधन की ओर से निरंजन केशव प्रिंस को जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया जाता है, तो वे भारी बहुमत से विजयी होंगे।

उन्होंने कहा कि श्री केशव प्रिंस जिले में सामाजिक सद्भाव और न्यायप्रिय स्वभाव के धनी व्यक्ति हैं। वे जनता की समस्याओं के समाधान हेतु बेहद सहज और सुलभ तरीके से लोगों से मिलते हैं। उनकी लोकप्रियता सभी जाति, धर्म और समुदाय में है।

अवधेश शर्मा ने आगे कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद निरंजन केशव प्रिंस क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में बराबरी से शामिल रहते हैं और हरसंभव सहायता प्रदान करते हैं। वे एक ईमानदार और मधुर स्वभाव के नेता हैं।

भाजपा नेता के अनुसार, जहानाबाद की जनता स्वयं भी उन्हें अपना प्रतिनिधि देखना चाहती है और जनता की इसी भावना को देखते हुए एनडीए गठबंधन को उन्हें प्रत्याशी बनाने पर विचार करना चाहिए।

बता दें कि निरंजन केशव प्रिंस वर्तमान में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की बिहार प्रदेश राजनीतिक सलाहकार समिति के माननीय सदस्य हैं।

रिपोर्ट: नवीन कुमार, संवाददाता, पटना (बिहार)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment