अपर कलेक्टर अंशुमन राज तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविन्द्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता में दिनांक 07 जून को ईदुज्जुहा एवं 06 जुलाई को मोहर्रम का त्यौहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये जाने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। 

0 278

“सीधी”

शांति समिति की बैठक आयोजित ,शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनायें त्यौहार- अपर कलेक्टर,

अपर कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्यौहार के दृष्टिगत आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीधी को ईदगाह के आस-पास रोड, नाली की सफाई तथा रोड के किनारे लगे ठेला हटाने संबंधी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। इसके साथ ही छाया, वाहन पार्किंग एवं पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। ईदुज्जुहा त्यौहार पर बलि का अवशेष नाली में नहीं फेंका जाए इसके लिए नगर पालिका की गाड़ी सभी वार्डों में घुमाने के निर्देश दिए गए है। विद्युत प्रवाह निरंतर बनाए रखने के लिए कार्यपालन यंत्री विद्युत मण्डल सीधी को निर्देशित किया गया है। 

 बैठक में ईदुज्जुहा एवं मोहर्रम का त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से मानने के लिए जिला स्तर से मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए गए है। इसके साथ ही सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक पुलिस बल यथा स्थान तैनात करने के निर्देश दिए गए है। सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरों का प्रचार प्रसार नहीं करने की अपील की गई है। अपर कलेक्टर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने सभी को ईदुज्जुहा एवं मोहर्रम त्यौहार की बधाई दी। साथ ही आपसी भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने की अपील की।

 बैठक में एस.डी.एम. सिहावल प्रिया पाठक, उप पुलिस अधीक्षक गायत्री तिवारी, डिप्टी कलेक्टर प्रशांत त्रिपाठी सहित शांति समिति के सदस्यगण एवं सम्बन्धित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment