अनपरा के छात्र ने बढ़ाया सोनभद्र का मान

0 493

बीना / सोनभद्र : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान ने जे.ई.ई. एडवांस 2025 के परिणाम घोषित कर दिए हैं | परीक्षा मे उत्तीर्ण करने वाले छात्र देश के आई. आई. टी. कॉलेजों में बी.टेक. समेत अन्य तकनीकी कोर्सेज के लिए दाखिला लेने हेतु पात्र माने जाएँगे। इस परीक्षा में अनपरा तापीय परियोजना आवासीय परिसर स्थित संत फ्रांसिस स्कूल के छात्र नैतिक जोशी ने एस.सी.वर्ग में 3207वीं रैंक और ओ.बी.सी. वर्ग में विद्यालय के पुरा छात्र दानिश अंसारी ने 3197 वीं रैंक प्राप्त कर सफलता पाई है | 

सभी विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता – पिता और अपने गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया | प्रधानाचार्य रॉबर्ट सुनील नोरोन्हा ने इन सफलताओं को एकाग्रता और दृढ़ इच्छा-शक्ति का सुखद परिणाम बताया | विद्यालय के शिक्षक सुनील सिरिल, सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव,विनय तिवारी, ओम प्रकाश राय, शैलू शर्मा आदि ने सफल विद्यार्थियों से अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा – स्रोत बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की |

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment