तेज रफ्तार पुरुस्वानी बस की टक्कर से बिजली पोल टूटा, नाबालिग बच्ची घायल, चालक फरार

0 876

रामपुर नैकिन (सीधी):

सीधी से सतना जाने वाली पुरुस्वानी बस ने सोमवार को एक बड़ा हादसा कर दिया। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, रामपुर नैकिन के सामने तेज रफ्तार में लापरवाही से चल रही बस ने सड़क किनारे लगे बिजली के पोल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पोल टूट गया और उसमें लगे बिजली के तार बस में उलझते हुए खिंचने लगे।

इसी दौरान मछली खरीदने आई सजहा गांव की रहने वाली रूबी केवट नामक नाबालिग बच्ची इन टूटे हुए तारों में फंस गई। इस हादसे में उसे सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। गनीमत रही कि पोल में बिजली का करंट नहीं था, अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। घायल बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रामपुर नैकिन में भर्ती कराया गया है।

घटना के प्रत्यक्षदर्शी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि यह बस रोजाना तेज रफ्तार से दौड़ती है और पहले भी कई हादसे टल चुके हैं। उन्होंने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

हादसे के बाद बस चालक मौके से वाहन समेत फरार हो गया। मामले में थाना प्रभारी सुधांशु तिवारी ने जानकारी दी कि पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची थी। विद्युत विभाग को थाने में आवेदन देने के निर्देश दिए गए हैं, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट: शाहिद खान

वनांचल समाचार

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment