विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कृषकों को विशेष उत्पादन के संबंध में वैज्ञानिक विशेषज्ञों के द्वारा दी जायेगी जानकारी
सिंगरौली || संवाददाता रोहित शाह
सिंगरौली 30 मई 2025

भारत सरकार द्वारा विकसित कृषि संकल्प अभियान का संचालन खरीफ पूर्व 29 मई 2025 से 16 जून 2025 तक चलाया जा रहा है । अभियान के दौरान केंद्रीय योजनाओं एवं मध्य प्रदेश सरकार की प्रमुख योजनाओं सहित कृषक वैज्ञानिकों द्वारा इजाद की गई नवीन उन्नत कृषि तकनीकियों तथा कृषकों द्वारा कृषि में किये जा रहे नवाचारों की जानकारी स्थानीय स्तर पर कृषि वैज्ञानिकों ,विभागीय अधिकारियों ,कृषि उद्यमी एवं प्रगतिशील कृषकों के द्वारा कृषकों को बताया जाएगा ।
अभियान के सफल आयोजन हेतु कलेक्टर श्री चंद्रशेखर शुक्ला के द्वारा नोडल अधिकारियों को नियुक्त किया जाकर निर्देश दिए गए हैं कि अभियान के तहत कृषकों को उन्नत तकनीकियों के सम्बन्ध में अवगत कराएं। जारी कार्यक्रम के तहत दिनांक 31 मई विकास खंड बैढ़न के ग्राम हरैंया ,सितुलखुर्द में , 1 जून को भुड़कुड़ , राजमीलन में ,2 जून को जीर, धरी तथा 3 जून को तियरा, काम । 4 जून को मकरोहरा, सेमरिया में, 5 जून को बड़गड़, जोगियानी में, 6 जून को खम्हरिया ओखरावल में , 7 जून को उर्ती करौटी में अभियान के तहत शिविर आयोजित होगा ।
वहीं विकास खंड देवसर के ग्राम ढोगा , कुर्सा में 8 जून को शिविर आयोजित होगा । 9 जून को सरौन्धा डोडकी, 10 जून को कनई वडोखर में , 11 जून को वकहुल , मनिहारी में एवं 12 जून घिनहागांव , पोखरा में आयोजित किया जाएगा । उक्त कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु एवं कृषकों के अधिक से अधिक उपस्थित हेतु संबंधित क्षेत्रों के सचिव एवं रोजगार सहायकों को निर्देश दिए गए हैं कि अधिक से अधिक योजना का प्रचार प्रसार करें।