मो ० शमसाद शाई को अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य बनाए जाने पर जदयू नेताओं ने दी बधाई 

0 589

नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार

पटना (बिहार) बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने जदयू के वरिष्ठ नेता मो, शमशाद शाई को बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य बनाया है, और उसको लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी हैं यहां बता दें कि बधाई देने वाले में बिहार सरकार के माननीय मंत्री जमां खां, विजय कुमार चौधरी, विधानपरिषद रविन्द्र सिंह, प्रवक्ता निरज जी , के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा सहित जहानाबाद जिला जदयू अध्यक्ष दिलीप कुशवाहा, मुरारी यादव, प्रदेश सचिव जेपी चंद्रवंशी,राजु शर्मा, मनोरमा देवी, विरेन्द्र कुशवाहा, समेत कई नेताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं, वहीं अपने बधाई संदेश में जिला जदयू अध्यक्ष दिलीप कुशवाहा ने कहा है कि मो, शमशाद शाई पार्टी के एक बफादार कार्यकर्ता हैं और वीगत के ई वर्षों से वे जदयू के संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए पुरी निष्ठा और ईमानदारी पूर्वक कार्य को स समय पुरा किया है, वें वर्तमान समय में बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश सचिव, और मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के गृह जिले के इस्लामपुर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के विधानसभा प्रभारी रहते हुए संगठन को मजबूती प्रदान की है, आज उनके बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के माननीय सदस्य बनाए जाने पर मैं बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, सहित मो, शमशाद शाई जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं, यहां बता दें मो, शाई को दुसरी बार आयोग के सदस्य बनाए गए हैं इनका घर जहानाबाद जिले के नगर पंचायत घोषी के अंतर्गत सैदपुर गांव में आता है जहां वे पार्टी के तमाम कार्यक्रमो में भी अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कराते हैं

 

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment