सीधी में भीषण सड़क हादसा: डीजल टैंकर क्रमांक एम पी 66 H 2713 से टकराई तेज रफ्तार बाइक, रेलवे कर्मचारी की मौके पर मौत

0 824

रिपोर्ट विनय कुमार त्रिपाठी 

सीधी। कुचबाही NH-39 मार्ग पर सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। डिहुली टीकर नंबर-2 निवासी रेलवे कर्मचारी रमा निवास विश्वकर्मा (पिता कन्हैयालाल), जो कुबरी से सीधी की ओर आ रहे थे, उनकी मोटरसाइकिल (MP 53 MH 4786 – HF Deluxe) की सीधी से सिंगरौली जा रहे डीजल टैंकर क्रमांक एम पी 66 H 2713 से जबरदस्त टक्कर हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रमा निवास बाइक से गलत दिशा में तेज रफ्तार में आ रहे थे, वहीं टैंकर अपनी लेन में था लेकिन उसकी गति भी सामान्य से अधिक थी। दोनों वाहनों की रफ्तार ज्यादा होने के कारण भिड़ंत इतनी भीषण थी कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 100 डायल की मदद से शव को मर्चुरी भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment