सीधी में भीषण सड़क हादसा: बाइक और डीजल टैंकर की टक्कर में युवक की मौके पर मौत

0 629

खबर:
सीधी जिले के कुचबाही NH-39 मार्ग पर आज सुबह करीब 8:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार बाइक और डीजल टैंकर के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई, जिसमें बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार गलत साइड से तेज गति में आ रहा था, जबकि टैंकर अपनी सही लेन में था और उसकी गति भी सामान्य से अधिक बताई जा रही है। दोनों वाहनों की स्पीड ज्यादा होने के चलते टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment