गया शहर को नाम बदलकर गया जी नामकरण करने पर बिहार मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को बधाई, शुभकामनाएं, जयप्रकाश नारायण चंद्रवंशी

0 1,170

जहानाबाद। जदयू के वरिष्ठ नेता जयप्रकाश नारायण चंद्रवंशी ने बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार व देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को बधाई व अपनी शुभकामनाएं दी हैं, उन्होंने अपनी शुभकामना संदेश में कहा है कि गया शहर अपनी वैभवशाली अतीत को अपनी गोद में समेटे हुए है, जहां पर देश विदेश के श्रद्धालु अपने पुर्वजों के सम्मान में पिंडदान कर उन्हें मोक्ष की प्राप्ति के लिए लाखों से अधिक संख्या में श्रद्धालु यहां आते हैं, वहीं फल्गु नदी के तट पर श्री हरि विष्णु की चरण पादुका जो हमारी सनातन संस्कृति धर्म के महान देवता को लोग दर्शन कर मनोवांछित फल की प्राप्ति करते हैं, वहीं दूसरी ओर मां मंगला गौरी, के दर्शन हेतु यहां पहाड़ों पर लोग माता से दर्शन कर प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद भी उठाते हैं, साथ ही जेपी चंद्रवंशी ने बधाई संदेश में कहा कि गया शहर हमारी संस्कृति विरासत के साथ अध्यात्मिक दृष्टिकोण से ज्ञान और मोक्ष की भूमि है जहां भगवान महात्मा बुद्ध को ज्ञान स्थली रही बोद्व गया में ज्ञान की प्राप्ति हुई, जहां आज दुनिया के तमाम देशों जैसे चीन, जापान, नेपाल, भुंटान, मलेशिया दक्षिण अफ्रीका, वर्मा, थाईलैंड, मलेशिया, आदि तमाम देशों के पर्यटन अंतरराष्ट्रीय गया एयरपोर्ट आते हैं जहां ये भगवान बुद्ध के दर्शन करते हैं, उन्होंने कहा कि सिद्धार्थ ने अपने ज्ञान स्थली बोद्व गया से पुरी दुनिया को सत्य, अहिंसा,करूणा, दया, भाव, शांति, सद्भाव,व मानवता के प्रति भावपूर्ण प्रेम का संदेश दिया है, आज गया शहर को नाम बदलकर गया जी नामकरण करने पर शिर्ष नेतृत्व को बधाई को दी है, यहां बता दें कि फल्गु नदी (निरंजना नदी) के तट पर बसा ये गया जी शहर अपने प्राकृतिक सौंदर्य से वसीभूत है जहां पर घने जंगल, पहाड़ों से घिरा यह शहर बड़ा ही सुन्दर व मनोरम दिखता है, वहीं इस के चौमुखी विकास हेतु सरकार ने मैट्रो रेल, वहीं फल्गु नदी में रबर डैप का निर्माण कर श्रद्धालुओं के लिए शुलभ यातायात के साथ शुद्ध आचमन की भी व्यवस्था कराई गई है

नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment