“परियोजना की लापरवाही से जाम की स्थिति, सड़क पर खड़े ट्रकों का बीना पुलिस ने किया चालान”

0 927

बीना / सोनभद्र: बीना पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत एनसीएल बीना एवं कृष्णशीला परियोजना के कोयला खदान में विभिन्न राज्यों से आए ट्रक, वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर अपनी बारी की प्रतीक्षा में लंबे समय से खड़े रहते हैं। शासनादेश के अनुसार परियोजनाओं को ट्रकों के लिए समुचित पार्किंग की व्यवस्था करनी है ताकि मुख्य सड़क बाधित न हो, किंतु वर्षों बीतने के बाद भी ऐसी कोई व्यवस्था नहीं की गई है।

इस अव्यवस्था के चलते सड़क के किनारे 1 से 2 किलोमीटर लंबी ट्रकों की कतार लग जाती है, जिससे यातायात में भारी बाधा उत्पन्न होती है। बीना चौकी प्रभारी ने जानकारी दी कि रविवार को सड़क पर अवैध रूप से खड़े 21 ट्रकों का चालान किया गया है।

स्थानीय लोगों की मांग है कि जिला प्रशासन जल्द से जल्द परियोजना को पार्किंग स्थल विकसित करने हेतु बाध्य करे, जिससे यातायात व्यवस्था सुधर सके।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment