सैनिक स्कूल रीवा में सूरज एवं प्रशांत का चयन, परिजनों में खुशी की लहर

सीधी। सैनिक स्कूल रीवा की प्रवेश परीक्षा में जिले के दो होनहार छात्र सूरज कोल और प्रशांत मिश्रा ने सफलता प्राप्त की है। सूरज कोल, पिता रामसुशील कोल, निवासी अहिरान टोला तथा प्रशांत मिश्रा, पिता प्रदीप मिश्रा के चयन से उनके परिजनों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
इन दोनों छात्रों ने ‘द लर्निंग कनेक्शन कोचिंग सेंटर’ चकड़ौर, अहिरान तिराहा में अध्ययनरत रहते हुए निरंतर मेहनत और लगन से परीक्षा की तैयारी की। कोचिंग सेंटर के शिक्षक निखिल तिवारी ने बताया कि सूरज और प्रशांत ने पूरी तन्मयता से पठन-पाठन किया, जिसका प्रतिफल यह सफलता है।
सैनिक स्कूल जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में चयनित होकर दोनों छात्रों ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है।