ग़या को नाम बदलकर गया जी नामकरण करने पर बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को बधाई, अबधेश शर्मा

0 853


घोषी (जहानाबाद) भाजपा के वरिष्ठ नेता अबधेश शर्मा ने व्यान जारी कर कहा है कि गया शहर को नाम बदलकर गया जी नामकरण करने पर मै बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार वहीं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, के साथ देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं, उन्होंने अपनी शुभकामना संदेश में कहा कि गया शहर हमारी संस्कृति विरासत व अध्यात्मिक दृष्टिकोण से एक अत्यंत ही महत्वपूर्ण पौराणिक स्थल है, जहां एक ओर हमारी सनातन संस्कृति परंपरा के महान देवता श्री हरि विष्णु की चरण पादुका हैं, और इस दौरान देश विदेश के श्रद्धालु अपने पुर्वजों के मोक्ष की प्राप्ति के लिए गया जी शहर में आते हैं जिससे उनकी मनोकामना पूर्ण होती है, वहीं दूसरी ओर प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण मोक्षदायिनी फल्गु नदी जिसमें स्नान करने से श्री हरि नारायण प्रसन्न होते हैं , वहीं उन्होंने कहा कि दुसरी तरफ भगवान महात्मा बुद्ध की ज्ञान स्थली है जहां पर सिद्धार्थ को ज्ञान की प्राप्ति हुई, इस दौरान महात्मा बुद्ध ने पुरी दुनिया को सत्य,अहिंसा,करूणा, दया, भाव,का संदेश दिया आज श्रीलंका, थाईलैंड, जापान, नेपाल, भुंटान, मलेशिया, दक्षिण अफ्रीका, वर्मा, सहित कई देश विदेश के लाखों श्रद्धालु गया जी इस एतिहासिक व पौराणिक स्थल पर दर्शन करने आते हैं, इसलिए गया शहर का नाम गया जी, होने पर देश के प्रधानमंत्री सहित शिर्ष नेतृत्व को बधाई दी है, यहां बता दें कि अपनी सांस्कृतिक विरासत को अपनी गोद में समेटे गया नगरी का नाम लोग सम्मान पूर्वक गया जी ही कहते थे, और आज उसके अधिकारीक तौर पर उसका नामकरण गया जी कर दिया गया है, वहीं इस नगर को चौमुखी विकास हेतु आए दिन सरकार की ओर से क ई योजनाओं पर कार्य चल रहा है, जहां गया जी शहर में यात्री सुविधाओं को लेकर गया मैट्रो रेल ,का कार्य, लगातार जारी है,हाल में फल्गु नदी में श्रद्धालुओं को स्नान करने से लेकर शुद्ध आचमन के लिए रबर डैप का निर्माण किया गया, अपनी प्राकृतिक सौंदर्य से वसीभूत यह शहर बड़ा ही सुन्दर और अपने गौरवशाली अतीत को समेटे हुए है,
नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment