“कलिंगा कंपनी पर दोहरा संकट: असुरक्षित OB निष्कासन के साथ नौकरी के नाम पर 2 लाख की ठगी, पुलिस जांच में जुटी”

0 1,306

बीना/सोनभद्र (शक्तिनगर):
एनसीएल की खड़िया कोल खदान में कार्यरत ठेका संस्था कलिंगा कॉमर्शियल कंपनी एक बार फिर विवादों में घिर गई है। जहां एक ओर ओवरबर्डन (OB) हटाने का कार्य बेहद असुरक्षित ढंग से कराया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर कंपनी के कथित अधिकारियों पर नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख रुपये की ठगी का गंभीर आरोप लगा है।

शिकायत के अनुसार, शक्तिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नीमियाटाड़ बस्ती निवासी कल्याण सिंह, पुत्र ओमप्रकाश सिंह ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि कलिंगा कंपनी के कुछ अधिकारियों ने खड़िया खदान में संविदा पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे दो लाख रुपये नकद ठग लिए। जब उन्होंने पैसे वापस मांगे तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।

शक्तिनगर थाना अध्यक्ष कुमुद शेखर सिंह ने बताया कि मामले में विवेक मिश्रा सहित एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 173 BNS, 316(2), 318(4) BNS के तहत मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।

इसी बीच यह भी सामने आया है कि कलिंगा कंपनी द्वारा OB हटाने का कार्य वॉल्वो चालकों से असुरक्षित परिस्थितियों में कराया जा रहा है, जिससे उनकी जान को गंभीर खतरा उत्पन्न हो रहा है। कंपनी की कार्यप्रणाली को लेकर स्थानीय लोगों में गहरी नाराजगी है और श्रमिक संगठनों ने भी इसकी कड़ी निंदा की है।

स्थानीय प्रशासन से मांग की जा रही है कि इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की ठगी और लापरवाही की घटनाएं रोकी जा सकें।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment