सीधी में आंधी-तूफान के साथ बारिश से मची तबाही, तापमान में भारी गिरावट, कई रास्ते अवरुद्ध

0 489

जिला ब्यूरो चीफ सीधी विनय कुमार त्रिपाठी 

सीधी जिले में रविवार को तेज रफ्तार आंधी और तूफान के साथ हुई जोरदार बारिश ने भारी तबाही मचाई। कई घरों के खिड़की-दरवाजे और टीन शेड उड़ गए, वहीं कुछ मकानों के गिरने की भी सूचना है। बारिश और तूफान की वजह से जिले के कई हिस्सों में पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से रास्ते अवरुद्ध हो गए हैं।

 

तीन दिन पहले तक जहां तापमान 48 डिग्री तक पहुंच गया था, वहीं अब यह गिरकर 23 डिग्री पर आ गया है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक किसी जनहानि की सूचना नहीं मिली है।

 

मौसम विभाग के वैज्ञानिक रोहित नामदेव ने जानकारी दी कि यह बारिश किसानों के लिए लाभकारी साबित होगी। खासतौर पर आम और जामुन जैसे फलों के लिए यह नमी बेहद जरूरी थी, जिससे फलों में मिठास बढ़ेगी और फसल की गुणवत्ता बेहतर होगी।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment