एडीआर सेंटर सीधी में साथी समिति की बैठक में हुआ विमर्श

प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी से शाहिद खान
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली (नालसा) द्वारा चलाए जा रहे साथी, आधार के लिए सर्वेक्षण, ट्रैकिंग और समग्र समावेश तक पहुंच अभियान के अनुक्रम में म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर (सालसा) के निर्देश पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीधी श्री प्रयाग लाल दिनकर के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री मुकेश कुमार शिवहरे की अध्यक्षता में गठित समिति में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द श्रीवास्तव, सिविल सर्जन श्री एसबी खरे द्वारा प्राधिकृत डॉ आशीष भारती, जिला शिक्षा अधिकारी श्री पीके सिंह, जिला बाल संरक्षण अधिकारी एवं महिला बाल विकास अधिकारी सीधी श्री प्रवेश मिश्रा, जिला ई-गवर्नेंस मैनेजर श्री मनीष कुमार सिंह, श्री अनुराग पाण्डेय श्रीमती निशा मिश्रा सदस्य किशोर न्याय बोर्ड, श्री धर्मेन्द्र शुक्ला सदस्य किशोर न्याय बोर्ड, श्री शान्त शिरोमणि पयासी अध्यक्ष बाल कल्याण समिति सीधी, सचीन्द्र मिश्रा सदस्य बाल कल्याण समिति सीधी, श्रीमती रंजना मिश्रा सदस्य बाल कल्याण समिति सीधी, पैनल अधिवक्ता श्री रामशरण दुबे, अखिलेश द्विवेदी, राघवेन्द्र प्रसाद गुप्ता, पन्नालाल सोनी तथा पैरालीगल वालेंटियर्स में रानू मिश्रा, पियूष मिश्रा कु. दीपिका सिंह शामिल थे। प्राधिकरण के सचिव श्री मुकेश कुमार शिवहरे ने मौजूद अधिकारियों को साथी अभियान के संबंध में आधार कार्ड से वंचित बेसहारा बच्चों का सर्वेक्षण एवं पहचान कार्य 26 मई से 26 जून तक किए जाने के साथ ही आधार बनवाए जाने का कार्य 27 जून से 5 अगस्त तक किए जाने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही शासन की योजनाओं का लाभ प्रदान कर समाज की मुख्य धारा में लाने के प्रयास कर साथी अभियान का सफल बनाए जाने की अपील की गई है।
प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)