डिंडोरी में वाटर कूलर ताले की कैद में,सब्जी व्यापारी कैसे बुझाए प्यास

0 453

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

(डिंडोरी):- नगर परिषद डिंडोरी के द्वारा बढ़ती गर्मी के चलते अलग अलग जगहों पर आमजनों की प्यास के उद्देश्य से वॉटर कूलर लगा तो दिए गए हैं लेकिन ये वॉटर कूलर कितने उपयोगी हैं आमजनों के लिए यह बड़ा सवाल हैं! सोशल मीडिया के ग्रुपों में एक फोटो जमकर वायरल हो रही हैं जहां डिंडोरी के कृषि मंडी एरिया स्थित दीनदयाल अंत्योदय रसोई भवन में लगा वॉटर कूलर ताले की जद में पाया गया । हैरत की बात तो यह है कि भवन में ताला लगाने वालों ने यह भी सुध नहीं ली कि वॉटर कूलर से मिलने वाला पानी आमजनों को राहत देने के लिए लगाया गया हैं,लेकिन ताला लगने से वह अनुपयोगी साबित हो रहा हैं।

अब जब ताला लगे भवन की फोटो सोशल मीडिया में वायरल होने लगी तो आम लोगों की मिली जुली प्रतिक्रिया भी सामने आने लगी। बढ़ती गर्मी के चलते डिंडोरी के तापमान में बढ़ोत्तरी तो हुई हैं लेकिन प्यास बुझाने वाला वॉटर कूलर ताला की जद में रखा हुआ हैं।

आमजनों की मांग है कि भवन की जिम्मेदारी ऐसे व्यक्ति को दी जाए जो जिम्मेदारी के साथ भवन को बंद और खोल सके,साथ ही मंडी प्रांगण में बड़ी संख्या में सब्जी व्यापारी और पब्लिक पहुंचती है तो उन्हें शीतल पेयजल प्राप्त हो सके।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment