प्रभारी मंत्री श्री जायसवाल का दौरा कार्यक्रम जारी

सीधी 14 मई 2025
जिला सत्कार अधिकारी ने जानकारी देकर बताया है कि प्रदेश के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा सीधी जिले के प्रभारी मंत्री श्री दिलीप जायसवाल दिनांक 15.05.2025 को सुबह 9 बजे सीधी सर्किट हाउस आयेगे तथा माननीय मुख्यमंत्री जी के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होगें। इसके पश्चात प्रभारी मंत्री सायं 5 बजे मझौली से बिजुरी जिला अनूपपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।