मुख्यमंत्री सीधी जिले को 180 करोड़ के विकास एवं निर्माण कार्यों की देंगे सौगात

सीधी 14 मई 2025
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 15 मई को एक दिवसीय प्रवास पर सीधी जिले के दौरे पर आएंगे। मुख्यमंत्री सीधी खुर्द और मझौली में आयोजित कार्यक्रम में सीधी जिले को 180.24 करोड़ रुपये के विकास एवं निर्माण कार्यों की सौगात देंगे।
मुख्यमंत्री डाॅ यादव सीधी खुर्द में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 9252.9 लाख रूपये लागत के 63 विकास कार्यो का शिलान्यास तथा 1940.43 लाख रूपये लागत के 21 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम में 2020.94 लाख रूपये लागत के म.प्र. ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के 16 कार्यो का, 4963 लाख रूपये लागत के नगरीय प्रशासन एवं विकास संभाग के 9 कार्यों का, 598.61 लाख रूपये लागत के लोक निर्माण विभाग भवन के 3 कार्यो का, 1260.82 लाख रूपये लागत के लोक निर्माण विभाग भवनध्सड़क के 3 कार्यो का, 83.10 लाख रूपये लागत के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग (ग्राम पंचायत) के 6 कार्यो का, 246.23 लाख रूपये लागत के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग (ग्राम पंचायत) के 20 कार्यों का एवं 80.20 लाख रूपये लागत के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग (ग्रा.यां.सेवा सीधी) के 6 कार्यों का शिलान्यास किया जायेगा। इसी प्रकार 1527.06 लाख रूपये लागत के लोक निर्माण विभाग भवन के 6 विकास कार्यो का, 69.50 लाख रूपये लागत के लोक निर्माण विभाग भवन सड़क के 7 विकास कार्यो का, 33.41 लाख रूपये लागत के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग (ग्राम पंचायत) के 1 विकास कार्यों का तथा 310.46 लाख रूपये लागत के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग (ग्रा.यां.सेवा सीधी) के 7 कार्यों का लोकार्पण किया जायेगा।
मझौली में आयोजित कार्यक्रम में 6124.8 लाख रूपये लागत के 37 विकास कार्यो का शिलान्यास एवं 706.59 लाख रूपये लागत के 6 विकास कार्यो का लोकार्पण किया जायेगा। 2866.91 लाख रूपये लागत के म.प्र. ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के 8 विकास कार्यो का, 1594.86 लाख रूपये लागत के लोक निर्माण विभाग भवन के 2 विकास कार्यों का, 1256.09 लाख रूपये लागत के लोक निर्माण विभाग भवनध्सड़क के 4 विकास कार्यो का, 315.64 लाख रूपये लागत के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग (ग्राम पंचायत) के 19 विकास कार्यो का, 26.30 लाख रूपये लागत के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग (ग्रा.यां.सेवा सीधी) के 3 विकास कार्यों का एवं 65 लाख रूपये लागत के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग के 1 विकास कार्यों का शिलान्यास किया जायेगा। इसी प्रकार 505.51 लाख रूपये लागत के लोक निर्माण विभाग भवन के 3 विकास कार्यों का, 9.97 लाख रूपये लागत के लोक निर्माण विभाग भवन सड़के के 1 विकास कार्यों का एवं 191.11 लाख रूपये लागत के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग(ग्रा.यां.सेवा सीधी) के 2 विकास कार्यों का लोकार्पण किया जायेगा।