राजद ने की समाजिक न्याय की परिचर्चा

0 370


घोषी (जहानाबाद) नगर पंचायत घोषी के मां कौशल्या उत्सव हाल में राजद ने की समाजिक न्याय की बात , जहां घोषी विधानसभा क्षेत्र से राजद के बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, यहां बता दें कि आयोजित परिचर्चा की अध्यक्षता हुलासमल प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने की, ईस अवसर राजद वरिष्ठ नेता प्रो दिनेश प्रसाद यादव ने कहा कि हमारे नेता लालू प्रसाद यादव व तेज तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बिहार विधानसभा चुनाव लड़कर कमाई, दवाई, सिंचाई, और सुनवाई वाली सरकार को बनाना है, जहां सभी जाति व धर्म के मानने वाले लोगों का न्याय के साथ विकास होगा, वहीं राजद के वरिष्ठ नेता इंजिनियर विजय प्रसाद यादव ने घोषी विधानसभा क्षेत्र से स्थानीय नेताओं की उम्मीदवार बनाने की बात कही, जवकी कार्यक्रम में वैशाली के सांसद अर्जुन राय ने बताया कि तेजस्वी यादव के उपमुख्यमंत्री शासन काल में शिक्षित, वंचित, बेरोजगार युवाओं को नौकरी दी गई, जहां समाजिक न्याय के साथ लोगों का विकास हुआ, ईस अवसर पर वैशाली के विधायक युसुफ सलाउद्दीन, राजद जिलाध्यक्ष महेश ठाकुर,अनुज प्रसाद निराला, नंद किशोर यादव समेत कई लोग मौके पर मौजूद थे जवकी कार्यक्रम का संचालन राजद के प्रखंड अध्यक्ष पवन चंद्रवंशी ने की,

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment