अरहर उपार्जन हेतु पंजीयन की अंतिम तिथि 15 मई 2025, किसान शीघ्र कराएं पंजीयन

0 295

 

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

 

डिंडौरी : 07 मई, 2025
शासन द्वारा खरीफ वर्ष 2024 (विपणन वर्ष 2024-25) में अरहर दाल का समर्थन मूल्य पर उपार्जन किया जाएगा। इसके लिए ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीयन की अंतिम तिथि 15 मई 2025 निर्धारित की गई है। इच्छुक कृषक इस तिथि तक अपना पंजीयन अवश्य करा लें।
जिले में प्राइस सपोर्ट स्कीम के अंतर्गत अरहर उपार्जन के लिए तीन पंजीयन केंद्र निर्धारित किए गए हैं: आदिम जाति सेवा सहकारी समिति डिंडौरी, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति और शहपुरा, विपणन सहकारी समिति, गोरखपुर है। इन केंद्रों पर कृषक पंजीयन कराने के साथ-साथ समर्थन मूल्य पर अरहर की बिक्री भी कर सकेंगे। शासन द्वारा अरहर का समर्थन मूल्य ₹7550.00 प्रति क्विंटल तय किया गया है।
पंजीयन हेतु आवश्यक दस्तावेज में बी-1, खसरा अथवा भू-अधिकार पुस्तिका की छायाप्रति, आधार कार्ड, समग्र ID, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो आवश्यक है। ।
पंजीयन के माध्यम:
किसान उपरोक्त दस्तावेजों के साथ अपने नजदीकी पंजीयन केंद्र, एम.पी. ऑनलाइन सेंटर, कॉमन सर्विस सेंटर (CSC), लोक सेवा केंद्र, साइबर कैफे अथवा एम.पी. किसान एप के माध्यम से पंजीयन करा सकते हैं।
समस्त कृषकों से अनुरोध है कि वे निर्धारित अंतिम तिथि 15 मई 2025 तक अरहर के उपार्जन हेतु पंजीयन अनिवार्य रूप से कराएं, जिससे वे शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment