दोस्त ने की युवक की गला रेत कर हत्या वीडियो बनाकर घर के परिजनों को सौंप दिया
जिला ब्यूरोचीफ सीधी विनय कुमार त्रिपाठी की रिपोर्ट

दोस्त ने की युवक की गला रेत कर हत्या वीडियो बनाकर घर के परिजनों को सौंप दिया
छोटे भाई के दोस्त को जमकर पीटा, दिल नहीं भरा तो आरी से गला रेतकर धड़ से किया अलग; वीडियो भी बनाया मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक युवक ने अपने छोटे भाई के दोस्त की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी. उसने युवक को पीटने के बाद धीरे-धीरे गले को रेता और धड़ से अलग कर दिया.
इस वारदात को अंजाम गढ़ थाना क्षेत्र के लाल गांव चौकी अंतर्गत भौखरी नाम के जंगल में दिया गया है. आरोपी ने जिसका गला रेता है, वह उसके छोटे भाई का दोस्त बताया जा रहा है. हालांकि आरोपी घटना के बाद फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है.
आरोपी का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह उसका गला रेतते हुए देखा जा सकता है. उसने गले को धड़ से अलग कर दिया है. मृतक के आसपास खून बह रहा है. आरोपी भी खून में सना हुआ है. वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि रजनीश त्रिपाठी अभिषेक त्रिपाठी का गला रेत रहा है और उसका साथी पास में खड़ा है, जो वीडियो बना रहा है.इस मामले को लेकर मीडिया रीवा के पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह से बात की.
पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस के अनुसार, पिपरहा गांव निवासी रजनीश उर्फ भोला ने अभिषेक त्रिपाठी की हत्या की है. उसने आरी से उसका गला रेता है. वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.जल्द गिरफ्तार करने की बात कहीं है