मॉक ड्रिल को सफल बनाने के लिए डीएम गजल भारद्वाज, एसपी प्रबल प्रताप सिंह सहित पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद

रिपोर्ट-राम सिंहANCHOR–महोबा में शासन के निर्देश पर राजकीय वीर भूमि स्नाकोत्तर महाविद्यालय में मॉक ड्रिल का डीएम गजल भारद्वाज और एसपी प्रबल प्रताप सिंह के नेतृत्व में मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया । आपातकालीन स्थिति में जिले में पुलिस प्रशासन की सुरक्षा तंत्र की तैयारी देखने को लेकर अधिकारी कर्मचारी की भारी भीड़ एकजुट हो गई । इस दौरान जिला प्रशासन के आला अधिकारियों ने अफवाहों पर ध्यान न देने की नसीहत दी है।
V/0-1 महोबा में राजकीय वीरभूमि स्नाकोत्तर महाविद्यालय में डीएम गजल भरद्वाज एवं एसपी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि मॉक ड्रिल को सफल बनाने और हर स्तर पर निगरानी करने के लिए बड़े पैमाने पर अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। मॉक ड्रिल का मतलब न केवल सुरक्षा तंत्र की तैयारी को परखना है। बल्कि आम नागरिकों में भी जागरूकता फैलाना है, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में जानमाल का नुकसान न्यूनतम किया जा सके ।
प्रशासन ने स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील की है। और उन्हें डरने या अफवाहों से बचने की सलाह दी है । राजकीय डिग्री कॉलेज से लेकर जिला अस्पताल तक मॉक ड्रिल के जांबाजों को सरकारी एम्बुलेंस की मदद से पहुंचाया गया ।अधिकारियों ने बताया कि सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल का उद्देश्य गांव से लेकर नगर,शहर तक लोगों के बीच सुरक्षा का माहौल पैदा करना बताया है ।