पिपराड़ी खेरमाता मढ़िया में श्रीराम कथा का अविरल प्रवाह

0 317

प्रख्यात श्रीराम कथावाचक नीता भारती के कथा को सुनने के लिए बीकेएस जिलाध्यक्ष बिहारी लाल के सहित पदाधिकारी हुए सामिल

शहपुरा :- जिला डिण्डोरी के विकासखंड शहपुरा अन्तर्गत ग्राम पिपराड़ी के खेरमाता मढि़या में अनवरत सात दिनो से श्री राम कथा का वाचन प्रख्यात कथा वाचिका नीता भारती के द्वारा किया जा रहा है। जिनके मधुर वाणी से संगीतमय श्रीराम कथा का वाचन किया जा रहा है।

रविवार को कथा के तीसरा दिन श्री राम कथा के कई चरित्रों और प्रसंगों का कथा वाचिका नीता भारती द्वारा वर्णन किया गया तथा श्री राम जन्म का सुंदर प्रसंग हुआ जिसे श्रोता देखकर एवं सुनकर मंत्रमुग्ध हो गए।

कथा को सुनने व धर्म लाभ लेने के लिए भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू , जिलामंत्री एडवोकेट निर्मल कुमार, तहसील अध्यक्ष प्रमोद कुमार मौर्य, सदस्य मटरू दादा भी उपस्थित हुए।

आपको बता दें कि यहां पर कथा का आयोजन पिपराड़ी के समस्त क्षेत्रवासी के सानिध्य में किया जा रहा है कथा के दौरान जिमरा, टिकरिया, पड़रिया, सहित आसपास के गांवों की अधिक संख्या में भक्त कथा सुनकर धर्म लाभ अर्जित कर रहे है। और यहां पर कथा 9 मई तक चलेगी।

डिंडोरी से जिला ब्यूरो चीफ मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment