सीधी पुलिस की सतत कार्रवाई: दो गुमशुदा नाबालिक किशोरियाँ दस्तयाब, परिजनों को सौंपी गईं

0 433

जमोड़ी व कुसमी थाना पुलिस ने की सराहनीय तत्परता से कार्रवाई

सीधी, 04 मई 2025।

सीधी पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश अभियान के अंतर्गत जिले की दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से लापता हुई नाबालिक किशोरियों को पुलिस ने तलाश कर परिजनों के सुपुर्द किया है।

जमोड़ी थाना की कार्रवाई:

थाना प्रभारी उप निरीक्षक दिव्य प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में जमोड़ी पुलिस ने 40 दिन पूर्व लापता हुई नाबालिक किशोरी को पीथमपुर (जिला धार) से दस्तयाब किया। लगातार प्रयासों के बाद मिली सूचना पर पुलिस टीम पीथमपुर पहुँची और किशोरी को वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण कर परिजनों को सुपुर्द किया गया। इस कार्रवाई में सउनि गोविंदलाल, प्रधान आरक्षक लल्लू विश्वकर्मा, आरक्षक अवनीश, अभिषेक एवं महिला आरक्षक स्वाति द्विवेदी का सराहनीय योगदान रहा।

कुसमी थाना की तत्परता:

वहीं कुसमी थाना प्रभारी उप निरीक्षक भूपेश बैस के नेतृत्व में दर्ज गुमशुदगी के महज 20 घंटे के भीतर किशोरी को सिरसी थाना क्षेत्र (जमोड़ी) से बरामद कर थाना लाया गया। वैधानिक कार्रवाई के उपरांत किशोरी को सकुशल परिजनों को सौंपा गया। इस अभियान में प्रधान आरक्षक भूपेश कर्चुली, आरक्षक पंकज सिंह एवं साइबर सेल सीधी से कृष्ण मुरारी द्विवेदी की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment