जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्राम पंचायत माड़ा में चौपाल संगोष्ठी का किया गया आयोजन
सिंगरौली संवाददाता रोहित शाह

सिंगरौली 1 मई 2025
जल है तो कल की अवधारणा को जन जन तक पहुचाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के द्वारा प्रदेश में 30 मार्च से 30 जून तक जल गंगा संवर्धन अभियान चालाया जा रहा है। अभियान के दौरान जल संरचनाओ के संरक्षण एवं जीर्णोद्धार का कार्य करने के साथ ही नवीन जल संरचनाओं का निर्माण भी कराया जा रहा है।
सिंगरौली मे कलेक्टर श्री चन्द्र शेखर शुक्ला के निर्देशन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह नागेश के नेतृत्व में जल गंगा सवर्धन अभियान चलाकर जिले के आम जन मानस को जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज ग्राम पंचायत माड़ा में जन जागरुकता, शपथ चौपाल, गोष्टी आयोजन कर आम जन मानस को जल के महत्व के बारे में अवगत कराया गया। चौपाल गोष्ठी के दौरान पीसीओ जनपद पंचाय बैढ़न अमरजीत खैरवार, ग्राम पंचायत के,रोजगार सहायक दिलीप साकेत नवांकुर संस्था पिछड़ा वर्ग विश्वकर्मा समाज कल्याण संगठन समिति से कार्यक्रम समन्वयक जग प्रसाद विश्वकर्मा, गांव के वरिष्ठ जन ग्रामीण महिलाएं तथा कई अन्य ग्रामीण जन उपस्थित रहे।