पीएम मोदी ने कहा हम तीनों सेना को खुली छूट दे रहे हैं।

अब सेना समय और टारगेट तय करेगी ,जवाब के तरीके लक्ष्य सब सेना तय करेगी।

0 100,307

पाकिस्तान के तनाव के बीच सबसे बड़ी खबर

पहलगाम आतंकी हमले के पांच दिन में आज सबसे बड़ी मीटिंग 

 अब कार्यवाही करने के लिए तीनों सेना बल को खुली छूट 

  1. पीएम मोदी ने कहा हम तीनों सेना को खुली छूट दे रहे हैं

बैठक में राजनाथ सिंह रहे शामिल

 मीटिंग में अबकी बार तीनों सेनाध्यक्ष भी रहे मौजूद

पीएम आवास पर करीब डेढ़ घंटे चली मीटिंग 

अब सेना समय और टारगेट तय करेगी ,जवाब के तरीके लक्ष्य सब सेना तय करेगी

मोदी ने कहा आतंकवाद का करेंगे पूरा खात्मा,

पीएम आवास पर हाई लेवल मीटिंग खत्म 

मीटिंग खत्म के बाद पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की मीटिंग 

साथ ही पीएम आवास पहुंचे हैं संघ प्रमुख मोहन भागवत 

 

: सुरक्षा बलों ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर में चल रहे आतंकवाद विरोधी अभियानों को तेज कर दिया है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर एक हाई लेवल मीटिंग को चेयर किया। इस मीटिंग में तीनों सेना प्रमुख भी मौजूद थे। इस बैठक के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पीएम मोदी से मिलने पहुंचे हैं। बता दें कि पिछले कुछ दिनों में सेना प्रमुखों के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कई बैठके की है। भारत ने अब इस मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र में उठाया। खुद को सीमा पार आतंकवाद का शिकार बताते हुए भारत ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री के कबूलनामे को उजागर किया। संयुक्त राष्ट्र में भारत की राजदूत योजना पटेल ने कहा कि उनका कबूलनामा आश्चर्यजनक नहीं है और इससे पाकिस्तान एक दुष्ट देश के रूप में उजागर हो गया है जो वैश्विक आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है। राजदूत पटेल ने कहा कि दुनिया अब और आंखें मूंदकर नहीं रह सकती। 28-29 अप्रैल की रात को पाकिस्तानी सैनिकों ने लगातार पांचवीं रात जम्मू-कश्मीर में एलओसी पर सीजफायर का उल्लंघन किया। हालांकि, अधिकारियों ने कहा कि भारतीय सेना ने संयम बरतते हुए जवाब दिया। गोलीबारी कुपवाड़ा और बारामूला जिलों के साथ-साथ अखनूर सेक्टर में भी हुई।

पीएम मोदी से मिलने पहुंचे मोहन भागवत

संघ प्रमुख मोहन भागवत भी पीएम मोदी से मिलने पीएम आवास पहुंचे। यह बैठक पीएम आवास पर जारी है। ये बैठक भी काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि संघ प्रमुख ने कुछ दिन पहले ही कहा था कि राजा का कर्तव्य होता है प्रजा की रक्षा करना।

पीएम मोदी से मिलने पहुंचे अमित शाह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर डेढ़ घंटे तक एक हाई लेवल मीटिंग की। इस बैठक के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पीएम मोदी से मिलने पहुंचे हैं। ये बैठक भी पीएम आवास पर चल रही है।

PM आवास पर मीटिंग खत्म

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर एक हाई लेवल मीटिंग को चेयर किया। इस मीटिंग में तीनों सेना प्रमुख भी मौजूद थे। ये मीटिंग करीब डेढ़ घंटे तक चली।

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिजनों को नौकरी देगी महाराष्ट्र सरकार

महाराष्ट्र सरकार पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए 6 राज्यवासियों के परिवारों को 50-50 लाख रुपये देगी। साथ ही महाराष्ट्र के लोगों के परिजनों को नौकरी देगी सरकार।

कश्मीरियों के दिलों में पाकिस्तान के लिए कोई हमदर्दी नहीं – गुलाम नबी

पहलगाम आतंकी हमले पर डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आज़ाद पार्टी के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद ने कहा, “पहले लोग सड़कों पर तभी उतरते थे जब विरोध प्रदर्शन नेताओं द्वारा प्रायोजित होते थे। यह पहली बार था जब मैंने लोगों को पहल करते और सड़कों पर आते देखा। लोगों ने धार्मिक स्थलों पर आतंकवादी हमले की निंदा की। मैंने पहली बार कश्मीर में मुसलमानों के बीच ऐसा आतंकवाद विरोधी माहौल देखा है। अगर विरोध प्रदर्शनों को मीडिया ने ठीक से कवर किया होता, तो पाकिस्तान को अच्छा जवाब मिलता। कश्मीरियों के दिलों में पाकिस्तान के लिए कोई हमदर्दी नहीं है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment