दो दिवसीय प्रवेश पर प्रभारी मंत्री का सीधी जिले में आगमन

सीधी
प्रभारी मंत्री श्री दिलीप जायसवाल दिनांक 02.05.2025 को सुबह 8 बजे परसीली नाला परसीली विद्यालय के पास जलगंगा संवर्धन अभियान कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसके पश्चात 11 बजे मड़वास तथा दोपहर 1.30 बजे सेमरिया में नवीन थाने का शुभारंभ करेंगे। तद्उपरांत दोपहर 2.30 बजे कपूरी में उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन एवं सी.एच.ओ. आवास का लोकार्पण तथा पी.एच.सी. कमर्जी में 6 बेड अस्पताल का लोकार्पण करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 3.30 बजे कपूरी से सीधी के लिये प्रस्थान करेंगे तथा सीधी सर्किट हाउस में समय आरक्षित रहेगा। प्रभारी मंत्री सायं 5.30 बजे सीधी से परसीली के लिये प्रस्थान तथा रात्रि विश्राम करेंगे। राज्यमंत्री श्री जायसवाल दिनांक 03.05.2025 को सुबह 8 बजे परसीली सीधी से बिजूरी जिला अनूपपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।