जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री आर सी त्रिपाठी हुए सेवानिवृत्त कलेक्टर ने शाल और श्रीफल देकर किया सम्मानित 

0 100,470

 

 

सीधी

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास आर सी त्रिपाठी के अर्धवार्षिकी /सेवानिवृत्त की आयु पूर्ण होने से दिनांक 29 अप्रैल 2025 को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में श्री त्रिपाठी के विदाई सह अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी द्वारा शाल और श्रीफल भेंट कर जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री त्रिपाठी को सम्मानित किया गया।

 

कलेक्टर द्वारा श्री त्रिपाठी की कार्य कुशलता एवं प्रशासनिक क्षमता की सराहना करते हुए विभागीय कार्यों के क्रियान्वयन में उत्कृष्ट योगदान को याद करते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दी गई। कलेक्टर ने कहा कि श्री त्रिपाठी द्वारा गंभीरता पूर्वक पदीय दायित्वों को पूर्ण किया गया है। उन्होंने सदैव संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुये हितग्राही मूलक योजनाओं से आमजन को लाभांवित किया है।

 

जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री त्रिपाठी ने उनके शासकीय सेवा में रहते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा किए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। परियोजना अधिकारी शिवानंद शुक्ला द्वारा श्री त्रिपाठी के शासकीय सेवा के संबंध मे विस्तार से बताते हुये कहा गया कि श्री त्रिपाठी की शासकीय सेवा मे प्रथम यात्रा परियोजना अधिकारी बाल विकास परियोजना कोन्टा जिला जगदलपुर छत्तीसगढ से प्रारंभ हुई। वर्ष 2007 से जिला कार्यक्रम अधिकारी के रूप में सागर, शाजापुर, गुना, जबलपुर, भोपाल आदि में कार्य करते हुये वर्ष 2021 से जिला सीधी में जिला कार्यक्रम अधिकारी के रूप मे अपनी सेवाएं दी गई।

 

कार्यक्रम में जिला कोषालय अधिकारी मुकेश तिवारी, जिला पंजीयक अभिषेक सिंह बघेल, जिला जनसंपर्क अधिकारी मुकेश मिश्रा सहित परियोजना अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment