सीधी जिला अंतर्गत सेमरिया में अचानक दो फिट ऊपर उठ गई सड़क चार घायल
जिला ब्यूरो चीफ सीधी , विनय कुमार त्रिपाठी की रिपोर्ट
9300006537

सीधी जिले के सेमरिया में दो फिट सड़क अचानक ऊपर उठ गई जब यह घटना हुई तभी बस आ गई जैसे ही यह घटना हुई तभी चार लोग बस से कूद कर घायल हो गए चौकी प्रभारी भूपेंद बागड़ी के द्वारा मौके पर पुलिस बल तैनात किया साथ ही लोगों से सतर्क रहने का सलाह दिए

पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष प्रभात वर्मा द्वारा आरोप लगाया गया कि सड़क में गंभीर अनियमितता हुई है जो कि स्पष्ट दिख रहा है उन्होंने अधिकारियों और ठेकेदार की मिलीभगत से बनी सड़क पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुरानी सड़क तोड़े बिना ऊपर से नई सड़क बना डाले पकड़ मजबूत न होने के कारण आज सड़क की ऐसी स्थित पैदा हुई है जिसमें चार व्यक्ति घायल हुए हैं
स्थानीय लोग भी कौतूहल की नजर से भी देख रहे हैं क्योंकि बिना भूकंप आंधी पानी के बिना ही सड़क हवा में लटकी हुई है लोगों को आश्चर्य सा लग रहा है