संजय टाइगर रिजर्व के पोंडी वन मंडल के गाजर गांव में एक बार फिर हाथीयों का ताण्डव गांव में दहशत का माहौल
जिला ब्यूरो चीफ सीधी विनय कुमार त्रिपाठी की रिपोर्ट

ग्राम गाजर में हाथी का आतंक फैल है रात करीब एक बजे रमेश मिश्र के घर हाथी का दल पहुंचा जैसे ही परिवार के लोगों को हाथियों की भनक लगी सभी लोग घर से बाहर निकल गए हाथियों द्वारा घर का दरवाजा ऊपर के ठाठ ख़प्पड़ के साथ अनाज के बोरे फाड़ कर खाते हुए खूब उत्पात मचाए

मौके पर पहुंची पोडी रेंज के रेंजर कविता रावत द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है साथ ही पीड़ित परिवार के सहायता देने का आश्वासन दिया गया है गाजर गांव में ऐसे ही कई घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं प्रभावित परिवार को अभी तक सहायता नहीं मिल पाई है विस्थापन की प्रक्रिया भी रुकी हुई है गाजर के लोगों का कहना है कि यहां दलालों का दखलंदाजी और प्रशासन के उदासीनता से उन्हें न तो मुआवजा समय से मिल रहा है ना ही सुरक्षित पुनर्वास मिल पा रहा है हाई कोर्ट के आदेश के बाद भी विस्थापन की प्रक्रिया नहीं बढ़ पा रही है जंगल की ओर रहने वाले लोगों को हाथियों का डर सहित जंगली जानवरों का डर सताता रहता है