जल गंगा संवर्धन अभियान पोंडी में जल यात्रा निकालकर ग्रामवासियों ने जल संरक्षण की ली शपथ

0 485

सीधी 28 अप्रैल 2025

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्राम पंचायत पोंडी जनपद पंचायत कुसमी में सोमवार को जनपद सदस्य श्रीमती रुचि सिंह, उपसरपंच श्री ब्रजलाल यादव, जिला नोडल श्री आरएस गौतम, ग्राम रोजगार सहायक श्री शिवम सिंह सोमवंशी तथा जल दूत ग्रामवासी भाई बहनों के सहयोग से शासन के निर्देशानुसार विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। जन प्रतिनिधियों द्वारा उपस्थित ग्रामवासियों के सहयोग से जल संरचना का पूजन किया गया। नव निर्मित होने वाले खेत तालाबों का भूमिपूजन किया गया। कच्ची नहर की झराई, सफाई का कार्य किया गया। पंचायत भवन परिसर में डग वेल रिचार्ज पिट का निर्माण प्रारंभ करवाया गया। कोलवाही धार नाला में निर्मित स्टाप डैम के गेट को बोरी बंधान कर बंद किया गया। जल यात्रा निकाली गई तथा जल संरक्षण एवं 30 जून तक ग्राम पंचायत को जल प्रचुर गांव बनाने की शपथ ली गई।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment