सामाजिक समरसता हेतु डाॅ अंबेडकर राष्ट्रीय सम्मान 2025 से सम्मानित डाॅ मुन्ना लाल देवदास

0 239

छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति शिक्षा साहित्य और सामाजिक समरसता के कार्यों को देश विदेश और प्रदेश तक पहुँचाने में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं राष्ट्रपति एवं राज्यपाल पुरस्कृत सेवानिवृत्त प्रधान पाठक व साहित्यकार डाॅ मुन्ना लाल देवदास । डाॅ देवदास को जनजागरण के क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धियों के लिए 2025 में भारतीय संविधान निर्माता डाॅ बी आर अंबेडकर राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया है।

इस संबंध में हमारे संवाददाता ने बताया कि डाॅ देवदास को यह राष्ट्रीय सम्मान ग्लोबल आइकन अवार्ड ई मैग्जीन महाराष्ट्र द्वारा दिया गया है। जिसे राज्यस्तरीय त्रिदिवसीय मानस गान महोत्सव मंच देवरी में जनप्रतिनिधियों ने प्रदान किया। इस मानस मंच पर तीन दिनों तक छत्तीसगढ़ की ख्यातिप्राप्त मानस मंडलियों ने बेहतरीन प्रस्तुतियां दी। आपको बताना चाहेंगे कि डाॅ देवदास देवरी मानस मंच के लिए प्रारंभ से ही संयोजन और संचालन का दायित्व निभा रहे हैं।

इस वर्ष मानस गान महोत्सव के अतिथि थे महिला एवं बाल विकास विभाग सभापति नंदनी साहू, जनपद सदस्य हीरामणी हुलास साहू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू, सरपंच सरिता सुरेन्द्र साहू, अध्यक्ष हाईस्कूल प्रबंधन समिति ओंकार साहू, कोआपरेटिव बैंक अध्यक्ष बाबूलाल साहू, दूजराम साहू , पूर्व ग्रामसभा अध्यक्ष अरविंद राव चौहान, किसून साहू , पूर्व सरपंच हरख राम साहू, भागवत राम, नंदकुमार साहू, पूर्व प्रधान पाठक उदय राम साहू एवं वरिष्ठ समाजसेवी गण ।

राज्यस्तरीय मानस गान महोत्सव को सफल बनाने में आयोजन समिति संरक्षक नेमूराम साहू शिक्षक, शीतल साहू, अध्यक्ष भुवन लाल साहू, उपाध्यक्ष दिलीप साहू , सचिव तोषन साहू , कोषाध्यक्ष कलेश्वर साहू , सहसचिव ओमप्रकाश साहू, सदस्य खिलावन साहू, हीरामणी सुरेन्द्र साहू, राजेन्द्र यादव, शोभाराम साहू, दानी राम प्रेमलाल साहू, हीरा साहू साऊंड सर्विस, पुजारी महेश साहू भोजनालय प्रभारी उमेंद राम पीलू राम चंद्रिका साहू ,पूजापाठ प्रभारी नोहर राम साहू, बजरंग दल के सभी युवा कार्यकर्ता एवं समस्त ग्रामवासियों की सराहनीय भूमिका रही ।
आगामी वर्ष के आयोजन हेतु भी अनेक दानदाताओं ने दानराशि देने की घोषणा की। मंच संचालन राष्ट्रपति पुरस्कृत डाॅ मुन्ना लाल देवदास एवं मम राजीव लोचन जिला मानस संघ गरियाबंद महासचिव विरेन्द्र सिंह ठाकुर ने किया और आभार अध्यक्ष भुवन साहू द्वारा किया गया ।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment